
भगौडा करार अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई को लेकर आप नेता ने कहा
पंजाब मे मान सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर कर रही है अमल
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तान समर्थक व भगौडा करार दिये गये अमृतपाल सिंह की तलाश आज तीसरे दिन भी जारी है। पंजाब पुलिस अमृतपाल को पकडने के लिए लगातार छापेमारी कर रही खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह की तलाश आज तीसरे दिन भी जारी है। वहीं, आम आमदी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने भगौडा करार अमृतपाल पर कहा कि ये जो कार्रवाई चल रही है इससे देश और विदेश में एक कड़ा मैसेज गया है कि आम आदमी पार्टी की इस तरह के मामलों में जीरो टोलरेंस की नीति है। जो लोग कहते थे कि आम आदमी पार्टी की सरकार बॉर्डर के राज्य को नहीं संभाल सकती आज वो लोग चुप है, भगवंत मान ने एक सख्त संदेश दिया है।
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक अमृतपाल सिंह भगौड़ा है और उसकी गिरफ़्तारी के लिए यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर सुपरडैंट आफ पुलिस (एस. एस. पीज) और पुलिस कमीशनरों ( सी. पी.) के निजी तौर पर नेतृत्व में जि़ला पुलिस और अर्ध सैनिक बलों (पी. एम. एफ.) कंपनियों की तरफ से राज्य भर में फ्लैग मार्च किये गए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में शान्ति कमेटी मीटिंगें भी की गई और राज्य में पूर्ण शान्ति और सदभावना बनी रही।
डब्ल्यू. पी. डी. के कार्यकर्ताओं और राज्य में शान्ति और सदभावना को भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चल रहे इन ऑपरेशनों के दौरान रविवार को राज्य भर में 34 और गिरफ़्तारियाँ की गई। अब तक कुल 112 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि चल रहे तलाशी अभ्यान के दौरान गाँव सलीना, थाना महतपुर, जि़ला जालंधर ग्रामीण से पी. बी. 10एफ.डब्ल्य.6797 नंबर वाली एक लावारिस ईसूज़ू गाड़ी बरामद की गई है। इस गाड़ी का प्रयोग भगौड़े अमृतपाल सिंह की तरफ से तब किया गया जब पुलिस उसका पीछा कर रही थी। उन्होंने बताया कि उक्त लावारिस गाड़ी में से एक .315 बोर राइफल समेत 57 जिंदा कारतूस, एक तलवार और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी मनप्रीत सिंह निवासी गाँव अनोखरवाल, एस. बी. एस. नगर की है, जिसको गिरफ़्तार किया जा चुका है।























