
बेकिंग न्यूज: अरुणाचल में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश
दोनों पायलट्स की तलाश जारी
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आर्मी ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने बोम्डियाल से उड़ान भरी थी। सुबह 9:15 बजे हेलिकॉप्टर का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया था। इसके बाद से हेलिकॉप्टर की कोई जानकारी नहीं मिली है। खोज दलों को मौके पर भेज दिया गया है।























