
आम आदमी पार्टी की महिला इस विधायक की तबीयत बिगडी, अस्पताल मे दाखिल
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे सत्तापक्ष आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भारज की अचानक तबीयत बिगड गई है। जानकार सूत्रो से पता चला है कि उन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान वह कुछ दिनों तक लोग सभाओं और अन्य कार्यक्रमों से दूर रहेंगी। उनके करीबी उनकी जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।
बतां दे कि मालवा के संगरूर विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम उम्र की और पहली बार विधायक बनीं नरिंदर कौर भराज (28) ने पिछले साल ही गांव लक्खेवाल के मनदीप सिंह (29) से शादी के बंधन में बंधी थी। नरिंदर कौर भारज संगरूर के एक आम किसान परिवार से संबंधित हैं। उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और उसमें रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की। भराज ने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री विजय इंद्र सिंगला को भारी मतों के अंतर से हराया था।























