
अमेरिका के अरबपति फाइनेंसर अपने आफिस मे पाये गए मृत
चंडीगढ़ 25 फरवरी (विश्व वार्ता) अरबपति फाइनेंसर थॉमस ली अपने आफिस न्यूयॉर्क स्थिति एवेन्यू में मृत पाए गए हैं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।रिपोट्र्स के अनुसार ली के मैनहट्टन आफिस में उनका शव मिला। बताया जाता है कि उनकी मौत गोली लगने से हुई है।
ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने कहा है कि सुबह 767 फिफ्थ एवेन्यू में 78 वर्षीय एक व्यक्ति का मृत शव मिला है। ली के परिवार ने एक बयान में कहा, “टॉम की मौत से परिवार बेहद दुखी है।” हमारे दिल टूट गए हैं। हम चाहते हैं कि हमारी निजता का सम्मान किया जाए और हमें शोक करने की अनुमति दी जाए।
थॉमस ली, ली इक्विटी के संस्थापक और अध्यक्ष थे। इसकी स्थापना उन्होंने 2006 में की थी। इससे पहले उन्होंने थॉमस एच. ली पार्टनर्स के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में काम किया था























