
आम आदमी पार्टी को स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से पहले बड़ा झटका
आप का यह पार्षद भाजपा मे शामिल
चंडीगढ़ 24 फरवरी (विश्व वार्ता) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले आम आदमी पार्टी को उस समय बडा झटका लगा जब पार्षद पवन सहरावत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पवन ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में ‘भ्रष्टाचार’ के कारण उन्हें ‘घुटन’ महसूस हो रही थी।
बवाना से ‘आप’ पार्षद का भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा की दिल्ली इकाई के कई अन्य नेता भी मौजूद थे। बवाना से ‘आप’ पार्षद का भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा की दिल्ली इकाई के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।























