
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेेंदबाज पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का देहांत हो गया है। उमेश यादव के पिता तिलक यादव ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनका निधन बुधवार 22 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे के करीब हुआ. उमेश यादव के पिता पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. तिलक यादव पिछले कुछ महीनों से बीमार थे जिसके चलते उनका ट्रीटमेंट नागपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था. हालत में सुधार नहीं होने पर उसे घर लाया गया, जहां उनकी बुधवार शाम मौत हो गई.























