
मेयर के बाद डिप्टी मेयर पर भी जीती AAP
एमसीडी सदन में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए पूरी रात सदन में हंगामा
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता)दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के बाद स्टैंडिंग कमेटी यानी स्थायी समिति के चुनाव में रातभर से जबरदस्त हंगामा जारी है इस बीच हंगामे की वजह से चार बाद सदन भी बाधित हुआ। आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बने। उन्होंने भाजपा के कमल बागड़ी को हराया।
बीजेपी पार्षद स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव फिर से शुरु करने की मांग कर रहे हैं. जिसके बाद दोबारा कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। मेयर ने कहा शांति से वोटिंग होने दें, जो पार्षद हंगामा करेगा उसे सदन से बाहर कर दिया जाएगा।























