mano
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर आज प्रदेश का करेगें बजट पेश, खुलेगा सौगातों का पिटारा
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा की भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार आज प्रदेश मे अपना चौथा बजट पेश करेगी। सीएम मनोहर लाल आज बजट पेश करेंगे। 2024 के चुनाव से पहले यह सरकार का फुल बजट होगा। इसी बजट के सहारे सरकार चुनावी वर्ष में प्रवेश करेगी। लिहाजा घोषणाओं में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री पिछले साल एक लाख 77 हजार 255 करोड़ का बजट पेश किया था। जबकि उससे पहले वर्ष 2020-21 में 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। इस साल यह बजट एक लाख 85 हजार करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान भी मनोहर लाल बजट की बैठकों में व्यस्त रहे।























