
दिल्ली के इतिहास मे आप ने रचा इतिहास, आप की शैली ओबेराय बनी पहली महिला मेयर
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली के इतिहास मे आम आदमी पार्टी ने इतिहास रचते हुए दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मेयर पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। आज वोटिंग मे आम आदमी पार्टी कीकी शैली ओबेराय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हरा दिया। चुनाव में कुल 241 पार्षदों ने वोटिंग की। वहीं, 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।
बतां दे कि नगर निगम चुनाव के एक महीने बाद छह जनवरी को पहली बार सदन की बैठक बुलाई गई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों के बीच तीखी बहस के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद 24 जनवरी और फिर छह फरवरी को बुलाई गई दूसरी और तीसरी बैठक भी इस कवायद को पूरा करने में विफल रही और दोनों को महापौर का चुनाव किए बिना स्थगित कर दिया गया। इस संकट ने वार्षिक बजट कार्यवाही को भी प्रभावित किया और वर्ष 2023-24 के लिए करों की अनुसूची 15 फरवरी को एमसीडी के विशेष अधिकारी द्वारा पारित की गई थी।
। दिल्ली नगर निगम (डीएमसी) अधिनियम, 1957 के अनुसार, नगर निगम चुनावों के बाद सदन के पहले सत्र में महापौर और उप महापौर का चुनाव किया जाता है। हालांकि, नगर निगम चुनाव हुए दो महीने से अधिक समय हो गया है। नगर निगम चुनाव पिछले साल चार दिसंबर को हुए थे। नगर निगम चुनाव के एक महीने बाद छह जनवरी को पहली बार सदन की बैठक बुलाई गई थी।























