
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन
कल मुख्यमंत्री खट्टर करेगे प्रदेश का बजट पेश
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन है, आज बजट के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के साथ सदन की शुरुआत हुई। वही कल बजट सत्र के पहले चरण के अंतिम दिन 23 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल बजट पेश करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विपक्ष के सवालों को लेकर सदन में मोर्चा संभाला हुआ है। सदन के दिन भी कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल में विधायकों के द्वारा प्रश्न पूछे जा रहे है।























