
पंजाब के इस जिले मे परीक्षाओं को देखते हुए डीसी ने जारी किये आदेश
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे इस समय परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा फरवरी से शुरू हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जालंधर के डी.सी. ने बड़ा आदेस जारी किया है। उन्होंने कहा कि 5 ज्यादा लोगों के इक_ा होने पर पाबंदी लगाई जा रही है।
डी.सी. ने कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास जहां भी 8वीं, 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं हो रही हैं वहां पर 5 से अधिक लोग इक_ा नहीं हो सकते। धारा 144 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला जालंधर के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास इक_ न होने के आदेश लागू किए हैं। उन्होंने इस पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल 2023 तक यह आदेश लागू रहेगा।





















