
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बजट से पहले अखिलेश ने टवीट कर कसा तंज
पढिये क्या कहा
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार आज अपना अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक बजट आज पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 11 बजे यूपी विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर जोरदार निशाना साधा है।
पढिये टवीट
यूपी में का बा
यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा
यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा
यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा
यूपी में कारोबार का बंटाधार बा
यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा
यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा
यूपी में अगले चुनाव का इंतज़ार बा
यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 22, 2023





















