
मौसम ने दिखाया अलग रंग, पंजाब, हरियाणा दोनो राज्यो मे बढने लगा तापमान
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता): देश मे सर्दी चली गई है और अब सूर्य देवता अपना रंग दिखाने लगा है। मौसम भी अलग रंग दिखा रहा है। जहां मैदान तपने लगे हैं, निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में करीब 10 डिग्री तक गिरावट आई है। वहीं, दूसरी ओर पंजाब के कई जिलों में सुबह के वक्त गहरी धुंध देखने को मिली। हरियाणा में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। हरियाणा के नारनौल में दिन का पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा, तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा, 25 फरवरी को पहाड़ों में पश्चिम विक्षोभ असर दिखा सकता है। फिलहाल अगले 48 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री तक कमी आ सकती है। अब राजस्थान और गुजरात की ओर से आ रही हवाएं कम हो जाएंगी। इसके चलते ही दिन के तापमान में दो डिग्री तक कमी आएगी। फिर से उत्तर पश्चिमी हवा चल सकती हैं। वहीं हिमाचल में बुधवार से 24 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 25 फरवरी को मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।























