
जुनैद-नासिर केस से जुड़े मामले मे हरियाणा पुलिस का बडा एक्शन
राजस्थान पुलिस के 30 से 40 पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) भिवानी मे जुनैद-नासिर केस से जुड़े मामले मे हरियाणा पुलिस ने बडा एक्शन लेते हुए राजस्थान के 30 से 40 पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक हरियाणा के नूह जिले में दर्ज की गई इस एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी शिकायतकर्ता दुलारी के घर में घुसे और वहां मौजूद महिला के साथ मारपीट की आरोपियों में से कुछ राजस्थान पुलिस की वर्दी में थे, वहीं कुछ ने सादे कपड़े पहन रखे थे।इस मामले के गिरफ्तार आरोपियों में से एक श्रीकांत पंडित की मां ने आरोप लगाया है कि राजस्थान पुलिसकर्मियों की पिटाई के कारण उनकी बहू के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हुई। श्रीकांत पंडित दो लोगों का अपहरण और हत्या किए जाने के मामले में आरोपी है. पंडित बजरंग दल के स्थानीय नेता मोनू मानेसर के नेतृत्व वाले गौरक्षा दल का सदस्य है।























