
ब्रेकिंग न्यूज: पंजाब मे बीजेपी के इस सीनियर नेता के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब भाजपा से बडी खबर सामने आ रही है जहां बीजेपी के सीनियर नेता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर हरजीत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करने का खबर सामने आई है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एक पत्रकार ने सिटी एस.एच.ओ. को शिकायत दी है। पत्रकार ने बताया कि बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने उन्हें फोन पर अपशब्द बोले और साथ ही विधायक का नीना मित्तल के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया । उन्होंने एफ.आई.आर. में लिखवाया की हरजीत सिंह ग्रेवाल ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी जिसके बाद सिटी पुलिस की ओर से धारा 294,506,509 आईपीएसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
























