योगी सरकार आज पेश करेगी यूपी का बजट
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता)देश की योगी सरकार आज को विधानमंडल में अपना दूसरा आम बजट प्रस्तुत करेगी। इसका आकार सात लाख करोड़ रुपये के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। इस बजट से युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। बजट में एक्सप्रेस-वे विस्तार, एयरपोर्ट, कृषि, शिक्षा, युवा व रोजगार पर अधिक केंद्रित रहने की उम्मीद है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रावधान होंगे।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बजट लोगों की उम्मीद से बेहतर होगा. मौर्य ने बताया, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा की डबल इंजन की सरकार है. उत्तर प्रदेश का बजट लोगों की उम्मीद से बेहतर होगा.
























