
चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, रजिस्ट्रेशन शुरू
भगतजन ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता)चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी वाली खबर है कि चारधाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किए जा रहे हैं।
वहीं इस बार 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। ऐसे में पहले चरण में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के ही रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इसके अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि सामने आने के बाद ही रजिस्ट्रेशन शुरू की जाएगी।





















