
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही स्थगित
योगी सरकार कल को करेगी बजट पेश
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता): उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही कल तक स्थगित की गई है। योगी सरकार बुधवार 22 फरवरी को वर्ष 2023-24 का बजट सदन में पेश करने जा रही है। प्रदेश के इतने भारी भरकम बजट के बावजूद यह आम आदमी के जीवन में बड़ा प्रभाव नहीं डाल पाता है। वेतन वृद्धि, करों में कमी या वृद्धि, वस्तुओं के सस्ता या महंगा होने जैसी कोई भी घोषणा राज्य के बजट में आम तौर पर नहीं होती है। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और विपक्षी दल पहुंचे। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करेगी और इसके लिए तैयार है। वहीं, सीएम ने सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी थी।





















