त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव हरियाणा मे सडक़ हादसे मे बचे बाल बाल
चंडीगढ, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब आज सडक हादसे मे बाल बाल बच गये। बिप्लव देव की कार सडक़ पर खड़ी पंचर गाड़ी से टकरा गई। फिलहाल इस हादसे में बिप्लव देव बाल बच गए है। लेकिन उनके गनमैन को काफी चोटें आई है और उसे नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बता दें कि बिप्लव देव हरियाणा के भाजपा के प्रभारी भी हैं। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पानीपत जिले में जीटी रोड पर खड़े एक वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई, हालांकि इसमें वो बाल-बाल बचे गए हैं।