ब्राजील में भारी बाढ़ और भूस्खलन का कहर
अब तक इतने लोगो की मौत, बचाव व राहत कार्य जारी
चंडीगढ, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) ब्राजील में बाढ़ और भू स्खलन से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार अभी तक 24 लोगों की इस बाढ़-भूस्खलन के चलते मौत हो गई है। दक्षिणपूर्व ब्राजील में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या अभी बढ़ सकती है.






















