
पंचकूला मे ओल्ड पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने प्रदेशभर के कर्मचारियों के साथ किया Haryana सीएम हाउस की ओर कूच
चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर तनाव की स्थिति, पुलिस ने किया वाटर कैनन का प्रयोग
चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्ववार्ता) : हरियाणा में ओल्ड पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने आंदोलन को तेज करते हुए आज प्रदेशभर के कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया। जिससे ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर बवाल शुरू हो गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने इन कर्मचारियों को बॉर्डर पर रोक लिया जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।
कर्मचारियों ने जब बैरिकैडिंग हटाकर चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। पानी की तेज बौछारों और पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में कई कर्मचारियों को चोटें आईं। इससे चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई।























