
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आदि महोत्सव का उद्घाटन
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने आदि महोत्सव का उद्घाटन करने के साथ ही आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी थे।























