
महाराष्ट्र: पुणे-नासिक हाईवे पर दर्दनाक हादसा
एसयूवी कार ने इतनी महिलाओं को रौंदा, मची चीख पुकार
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) :महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर शिरोली गांव के पास देर रात एक एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सडक़ पार करते समय हादसा हुआ।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ























