
पंजाब के अमृतसर जिले मे रेलवे स्टेशन के बाहर बडा धमाका
कई जगह गोलियों की आवाज गंूजी
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता): अमृतसर रेलवे स्टेशन के बाहर आज बडा धमाका हुआ उसके बाद गोलियों की लगातार गडगडाहट से स्टेशन पूरा गंूज उठा। बतां दे कि आज नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कमांडो और स्थानीय पुलिस की ओर से मॉक ड्रिल की जा रही है। इसी के तहत रेलवे स्टेशन के बाहर आज बड़ा धमाका हुआ, क्योंकि यह धमाका मॉक ड्रिल का हिस्सा है। इसके बारे में रेलवे स्टेशन पर पहले ही यात्रियों को सूचित कर सावधान कर दिया गया था। बता दें कि डिप्टी कमिश्नर ने भी कल इसके बारे में सभी को यह सुचना दी थी की शहर में कई जगह धमाके और गोलियां चलने की आवाज़ सुनाई दे सकती है लेकिन किसी को भी इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्यूंकि यह सिर्फ एक मॉक ड्रिल है।























