
पंजाब मे मासूम बच्ची से रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना मे 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी मोहम्मद शाहिद में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविंइंद्र कौर की अदालत ने 7 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने पर पीडि़ता के पिता ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर की व हाईकोर्ट के दबाव के चलते पुलिस ने 29 मार्च 2017 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया और रहम की अपील की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत अदालत ने आरोपी को उक्त सजा सुनाई।























