
वकीलों के खिलाफ एनआईए का छापा मामले को लेकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने किया बडा ऐलान
अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एनआईए की टीम द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की एडवोकेट के घर पर छापेमारी कर लैपटॉप और मोबाइल ले जाने के रोष स्वरूप मामले मे अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जनरल हाउस ने फैसला किया है कि जब तक एनआईए वकील का फोन वापस नहीं कर देती तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। एनआईए ने छापेमारी के दौरान वकीलों के दस्तावेज, मोबाइल फोन और लैपटॉप आदि जब्त किए.





















