
स्वच्छता रैकिंग मे जोनल स्तर के अवार्ड में पंजाब के छोटे शहरों ने मारी बाजी
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार की ओर से घोषित स्वच्छता रैकिंग के जोनल स्तर के अवार्ड में पंजाब के छोटे शहरों ने बाजी मारी है। उत्तर क्षेत्र के 50 हजार से एक लाख आबादी वाले कैटेगिरी में सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार गोबिंदगढ़ के नाम रहा।
स्वच्छता रैकिंग में कैंटोनमेंट बोर्ड का भी रिजल्ट जारी हुआ है। इसमें जालंधर कैंटोनमेंट आठवें स्थान, फिरोजमेंट 12वें और अमृतसर 37वें स्थान पर रहा। पहले स्थान पर महाराष्ट्र का दियोलीली और दूसरे स्थान पर अहमदाबाद कैंट रहा।





















