
पंजाब मे कबड्डी खिलाड़ी की तेजधार हथियारों से हत्या
इलाके मे मचा हडकंप, लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब के बुढलाडा गांव शेरखां में एक कबड्डी खिलाडी की तेजधार हथियार से गला काट कर बेरहमी से हत्या की गई है। जिस कारण ईलाके मे हडकंप मच गया है। लोगो मे डर व दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के पिता ने स्थानीय थाने को सूचना दी। इसके बाद डी.एस.पी. अमरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गत रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर सो रहे युवक की हत्या कर दी।






















