आज हिमाचल, गुजरात के दौरे पर रहेंगी चुनाव आयोग की टीम
चंडीगढ, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता)आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए चुनाव आयोग का दल आज से हिमाचल प्रदेश और गुजरात का दौरा करेगा और दोनों राज्यों में चुनाव तंत्र की तैयारी का आकलन करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे बृहस्पतिवार से हिमाचल प्रदेश के तीन-दिवसीय दौरे पर होंगे।