देश में पहली बार गिराई जाएंगी इतनी ऊंची इमारत
भारत में इतनी ऊंची बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण नहीं हुआ आज तक
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) आज सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट ट्विन टावर के एपेक्स टावर की ऊंचाई 100 मीटर तो सियान की ऊंचाई 97 मीटर है। नोएडा में सुपरटेक के दो टॉवर को आज दोपहर 2:30 बजे गिराए जाएंगे। दिल्ली की कुतुबमीनार 72.5 मीटर ऊंची है, जबकि सुपरटेक के दोनों टॉवरों की ऊंचाई 102 मीटर है। दोनों टॉवरों का डिमोलिशन करने वाली कंपनी एडिफिस का दावा है कि भारत में इतनी ऊंची बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण आज तक नहीं हुआ। ऐसे में यह ध्वस्तीकरण एक रिकॉर्ड भी बनाएगा। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कोई आसमान को छूती हुई इमारत ध्वस्त की जा रही है। इससे पहले कई सारी ऊंची इमारतों को मिट्टी में ढेर होना पड़ा है। दुनियाभर में कई ऐसी इमारतें हैं जो पहले आसमान से बातें करती थी और अब मलबे में ढेर हैं।






















