एशिया कप 2022 से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर
टूर्नामेंट से बाहर हुआ घातक गेंदबाज
चंडीगढ, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाहीन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। बोर्ड ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा सलाहकार समिति ने अफरीदी को 4-6 सप्ताह के आराम की सलाह दी है। इसका मतलब है कि शाहीन को एसीसी टी20 एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है।”