
चंडीगढ में व्यक्ति के साथ व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर बनाया अश्लील वीडियो
धमकी देकर मांगे इतने हजार रूपये, पीडित पहुंचा पुलिस थाने
ऐसे करे सावधानी द्वारा अपना बचाव
चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर-19 निवासी एक व्यक्ति का व्हाट्सएप वीडियो कॉल द्वारा अश्लील वीडियो बना कर धमकी देकर 25 हजार रुपये मांगे। इस पर पीडि़त ने पुलिस को शिकायत दी। साइबर सेल ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़त ने अपनी शिकायत में कहा उन्हे व्हाट्सएप पर उसे एक अज्ञात नंबर से मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम अर्चना बताया इसके बाद दोनों की चैटिंग होने लगी और वे अच्छे दोस्त बन गए। इस बीच एक दिन रात को युवती ने वीडियो कॉल कर अश्लील बातें शुरू कर दीं और उसे निर्वस्त्र करा दिया। कॉल खत्म होने के कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को थाना प्रभारी बताते हुए कहा कि वह चंडीगढ़ डीसी ऑफिस से बोल रहा है और उसके खिलाफ एक शिकायत आई है। आगे बताया कि एक युवती ने आपकी अश्लील वीडियो बनाई है और उसे फेसबुक पर वायरल करने की बात कह रही है अगर 25 हजार रुपये देते हो तो मामला रफादफा हो जाएगा।
ऐसे करे सावधानी द्वारा अपना बचाव
अगर आप ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं तो सावधान रहें। कुछ जरूरी कदम उठाकर आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं।
अंजान नंबर से आने वाले वीडियो कॉल को सीधे न उठाएं।
कॉल अटेंड करने की स्थिति में कैमरा छत की ओर रखें, कैमरे में खुद को न दिखाएं। कैमरे पर अंगूठा रखकर भी बचाव कर सकते हैं।
कोई रुपये मांगे तो नंबर ब्लॉक कर तत्काल पुलिस को सूचना दें।






















