
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मोहाली के आम आदमी क्लीनिक का औचक दौरा
सिसोदिया और जौड़ेमाजरा ने राज्य सरकार के प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट की शुरुआत पर संतोष जताया
लोगों से जुड़े बुनियादी स्वास्थ्य एवं शिक्षा सरकार के प्रमुख प्राथमिक विषय : सिसोदिया
क्लीनिक में दवाओं की उपलब्धता, जांच और इलाज संबंधी ली जानकारी
चंडीगढ़/एस ए एस नगर, 18 अगस्तःदिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने आज प्रातःकाल मोहाली के फेज़-5 में पड़ते आम आदमी क्लीनिक का अचानक दौरा किया। दोनों ने राज्य सरकार के प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट की शुरुआत पर संतोष जताये हुये वहां दी जा रही स्वास्थ्य सहूलतों का जायज़ा लिया।
सिसोदिया ने पंजाब सरकार को इस बात पर बधाई दी कि लोगों के साथ किया बड़ा वायदा पाँच महीने के अंदर ही पूरा करते हुये 15 अगस्त से पूरे राज्य में 100 आम आदमी क्लीनिकों का आग़ाज़ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा लोगों से जुड़े बुनियादी मुद्दे हैं जिनको सरकार सबसे अधिक प्राथमिकता दे रही है।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा आज प्रातः काल 8 बजे उक्त क्लीनिक में पहुँचे और उन्होंने क्लीनिक में मौजूद डाक्टरों और अन्य स्टाफ के इलावा वहां मौजूद मरीजों के साथ भी बातचीत की। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने स्टाफ से क्लीनिक के कामकाज, दवाओं की उपलब्धता, जांच और इलाज आदि के बारे जानकारी ली। उन्होंने इस बात की सराहना की कि क्लीनिक में समूचा स्टाफ महिलाओं का है जिसमें एक मैडीकल अफ़सर, एक क्लिनीकल असिस्टेंट, एक फार्मासिस्ट और एक हैल्पर शामिल थे। क्लीनिक में साफ़-सफ़ाई और मरीजों की काफ़ी संख्या देख कर भी सिसोदिया खुश नज़र आए।
मैडीकल अफ़सर डॉ. पारूल ने बताया कि उनके पास बुख़ार, ब्लड प्रेशर और स्त्री रोगों के ज़्यादा मरीज़ आ रहे हैं। जिस समय सिसोदिया और जौड़ेमाजरा क्लीनिक में पहुँचे, उस समय भी लगभग 10 मरीज़ क्लीनिक में मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री जौड़ेमाजरा ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि मोहाली जिले में 15 अगस्त से 14 आम आदमी क्लीनिक शुरू किये गए हैं। उन्होंने बताया कि हर क्लीनिक में एक मैडीकल अफ़सर, फार्मासिस्ट, क्लिनीकल असिस्टेंट और स्वीपर कम हैलपर का स्टाफ तैनात किया गया है और यह यकीनी बनाया गया है कि ज़रूरी दवाओं की कोई कमी न रहे और हर ज़रूरी टैस्ट किया जा रहा है। यह सभी स्वास्थ्य सहूलतें बिल्कुल मुफ़्त दी जा रही हैं।





















