
रूस-यूक्रेन के युद्ध के बीच मुंबई पहुंचा भारतीयों का पहला बैच
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्व वार्ता) यूक्रेन में फंसे भारतीयों का पहला समूह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। ये लोग रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एयर इंडिया के विमान से लाए गए हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सूत्रों ने बताया कि विमान शाम 7.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इनकी अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे हैं।





















