
इस वक्त की बडी खबर
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला
38 को सजा-ए-मौत और 11 दोषियों को आजीवन कारावास
अहमदाबाद. , 18 फरवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि साल 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में विशेष अदालत दोषियों को सजा सुना दी गई है.गुजरात की विशेष अदालत इस सीरियल बम ब्लास्ट के 38 दोषियों को सजा-ए-मौत दी है। वहीं 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने पिछले मंगलवार को इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी और 49 लोगों को पहले ही दोषी करार दिया था।






















