
हलका सनौर में बिक्रम चहल के चुनाव प्रचार को मिल रहा है जबरदस्त उत्साह
बिक्रम चहल के माता-पिता ने भी गांव बहल में किया प्रचार
क्षेत्र के लोगों में देखने को मिल रहा है खासा उत्साह
चंडीगढ़, 8 फरवरी सनौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल के लिए आज उनके माता-पिता भी चुनाव प्रचार में कूद गये है। बिक्रम चहल के पिता भारतइंदर सिंह चहल और मां सरदारनी जसविंदर कौर ने गांव बहल में प्रचार किया। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।
यह उल्लेख किया जा सकता है कि बिक्रम चहल पहले ही अपने सामाजिक कार्यों के कारण हलका सनौर में अपना नाम बना चुके हैं और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उनके चुनाव प्रचार को भी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है. चुनावी सभा को लेकर क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा और महिलाएं काफी उत्साहित हैं। बहल गांव में आज उनके माता-पिता ने भी जोरदार चुनाव प्रचार किया























