
अवैध खनन मामला:मुख्यमंत्री चन्नी के भांजे की हिरासत में और वृद्धि
पढों अदालत ने और कितने दिनों के लिए ईडी की हिरासत मे भेजा
चंडीगढ़, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) जिला एवं सत्र न्यायालय ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर हनी को अवैध बालू खनन मामले में तीन दिन और ईडी की हिरासत में भेज दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी को आज एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने जालंधर की जुडिशल कोर्ट जिला सेशन जज रुपिंदरजीत चिहल की कोर्ट में पेश किया था।






















