

चुनाव के बाद पटियालावासियों की एक एक वोट का मूल्य मोड़ा जायेगा:जय इंदर कौर
चंडीगढ़, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से अपने पिता कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए प्रचार कर रही हैं, उनकी बेटी बीबा जय इंदर कौर ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका परिवार पटियाला के लोगों के प्यार और सम्मान के लिए हमेशा ऋणी रहा है क्योंकि पटियाला की जनता ने हमेशा उनके परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह को ज्यादा से ज्यादा सम्मान देकर विजेता बनाया है। इस बार भी पहले से ज्यादा वोट पाकर पटियालावासी प्यार और सम्मान देकर उन्हे विजेता बनायेगें। उन्होंने आगे कहा कि पटियाला के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और पटियाला शहर को और सुंदर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार की जाएंगी और चुनाव के बाद पटियाला के लोगों के एक एक वोट का मूल्य मोडा जायेगा।























