
नवजोत सिद्धू का शिरोमणि अकाली दल पर बड़ा हमला
कहा अकाली दल की सरकार नही बनदी, मुकाबला कांग्रेस और आप के बीच
चंडीगढ़, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री चन्नी को पंजाब के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। जिसे लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने कहा कि उन्होंने अपना पंजाब मॉडल हाईकमान को सौंप दिया था और अब इसे लागू करने की जिम्मेदारी चन्नी की होगी. साथ ही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार नहीं होगी, मुकाबला सिर्फ आप और कांग्रेस के बीच है।






















