
उत्तर भारत मे फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
अगले दिनो पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय
चंडीगढ़, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) नववर्ष के बाद से अब तक उत्तर भारत भीषण ठंड और बारिश से अभी तक उभर नही पाया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से बारिश होने का भी अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर हिमपात होगा। उत्तराखंड में मंगलवार से हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।






















