
देश मे आज से केंद्र सरकार के कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम खत्म
कोरोना के घटते मामलो को देखते हुए लिया फैसला
चंडीगढ़, 7 फरवरी (विश्ववार्ता)देश मे कोरोनावायस की तीसरी लहर जाने लगी है और लगातार मामले घट कर रहे है। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार के कार्यालयों में आज से सौ फीसदी उपस्थिति के साथ काम होगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना के घटते मामलों और संक्रमण की कम दर को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया कि दफ्तरों में हर स्तर पर कर्मचारियों की पूर्ण उपस्थिति लागू कर दी जाए।





















