
प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर चंडीगढ में दो दिन के शोक का आदेश जारी
चंडीगढ़, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर जहां पूरे देश शोक मे डूबा है वही पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निर्देश पर गृह सचिव नितिन यादव ने दो दिन के शोक का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, दिवंगत आत्मा के सम्मान में शहर में दो दिन तक सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।





















