
गाड़ी में बैठे अकेले व्यक्ति को मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं-विज
चण्डीगढ़, 6 फरवरी- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को वाहन में एकल व्यक्ति के बैठने पर मास्क लगाने के लिए की गई फटकार के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि हरियाणा में गाड़ी में बैठे अकेले व्यक्ति को मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं हैं। बुढ़ापा पेंशन के बारे में पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बुढापा पेंशन की देरी के मामले में केस-टू-केस जांच करवानी पडेगी परंतु सामान्य तौर पर पेंशन बंद करने के कोई आदेश नहीं हैं।





















