
बिक्रम चहल ने खुशहाल किसान और खुशहाल पंजाब का दिया नारा
हलका सनौर के विभिन्न गांवों में की चुनावी सभाएं
चंडीगढ़, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) सनौर विधानसभा क्षेत्र से पंजाब लोक कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रम चहल ने आज सनौर हल्के के गांवो सुनियारहेरी, पनोदिया, मोहब्बतपुर, शंकरपुर, कौल, बीर कौली, धरेदी जट्टन में विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने खुशहाल किसान और खुशहाल पंजाब का नारा दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही एमएसपी प्रणाली का विस्तार करते हुए फल, सब्जियां, दाल और तिलहन उत्पादन करने वाले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन भी सुनिश्चित किया जाएगा. फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए 5000 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट मंजूर किया जाएगा।
पांच एकड़ से कम भूमि वाले सभी किसानों को कृषि ऋण माफी दी जाएगी। भूमिहीन किसानों को खेती के लिए एक लाख एकड़ शामलात भूमि आवंटित की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की तर्ज पर प्रत्येक भूमिहीन किसान को वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। अधूरे सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत नई सिंचाई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.























