
अरुषा आलम ने पंजाब में कांग्रेस के भीतर चल रहे खींचातान पर साधा निशाना
नवजोत सिद्धू, सीएम चन्नी पर कसा तंज
पढ़ें कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में अरुषा आलम ने क्या कहा ?
चंडीगढ़, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पाकिस्तानी पत्रकार अरुषा आलम की एंट्री हो गई है। मीडिया से बात करते हुए अरुषा ने कहा कि वह पंजाब चुनाव पर कड़ी नजर रख रही हैं। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस के भीतर चल रहे तनाव की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेसियों को अपने किये की सजा भुगत रहे है।
आगे मीडिया से बात करते हुए अरुषा ने कहा कि चरणजीत चन्नी जैसे कमजोर मुख्यमंत्री को अलोकतांत्रिक तरीके से नियुक्त किया गया था. इसके अलावा अरुषा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि कैप्टन एक साफ-सुथरे नेता हैं और राजनीति को उनकी जरूरत है, उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फाइटर कहा। कैप्टन के पक्ष में आगे बोलते हुए, अरुषा ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर साजिश रची और कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया। यह अलोकतांत्रिक था। पिछले चुनाव में पंजाब ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुना था, लेकिन कांग्रेस ने बेशर्मी से कैप्टन अमरिंदर सिंह की पीठ में छुरा घोंप दिया।
इसके बाद अरुषा ने नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी पर भी जमकर निशाना साधा। कहा जाता है कि सिद्धू मुंबई में बैठते थे और उनका मंत्रालय नवजोत कौर सिद्धू चलाती थी और वह पैसे लेती थीं।





















