
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
पंजाब के चुनावी रण मे 8 फरवरी को मैदान मे उतरेगें पीएम मोदी
बनाई जा रही है खास रणनीतियां
चंडीगढ़, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सूबे का चुनावी मैदान पूरी तरह से सज गया है। वही भाजपा इस बार खास तैयारी से मैदान मे उतर रही है। भाजपा पीएम मोदी को 8 फरवरी से पंजाब के चुनावी मैदान में उतारेगी। भाजपा पीएम मोदी की लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए ऐसी छह रैलियां करवा रही है और हर रैली दो संसदीय क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर आधारित होगी। आठ जनवारी को पीएम मोदी लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब संसदीय सीटों से इसकी शुरूआत करने जा रहे हैं।






















