
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या आरोपी बलवंत राजोआणा को हाईकोर्ट से मिली परौल
पढिये क्या कहा हाईकोर्ट ने
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यादोषी बलवंत सिंह राजोआणा की अपने पिता की अंतिम रस्मों में शामिल होने वाली याचिका को स्वीकार कर उन्हे पैरोल दे दी है। अब वह अपने पिता की अंतिम रस्मों में शामिल हो सकेंगे। राजोआना के पिता की अंतिम रस्मे 31 जनवरी को होंगी, जिसमे बलवंत सिंह राजोआना शामिल होंगे। अदालत ने उनको केवल एक घंटे की पैरोल ही दी है। बता दें कि बलवंत सिंह राजोआना पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड मामले में जेल में बंद है।





















