
भाजपा ने देर रात अमृतसर पूर्वी से इस आईएएस अधिकारी को बनाया उम्मीदवार
2 और उम्मीदवारों की घोषणा
चंडीगढ़: 28 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और चुनाव मैदान मे कूद गई है। भाजपा ने देर रात पंजाब के माझा निर्वाचन क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की, जिसमें अमृतसर पूर्व से तमिलनाडु के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू शामिल हैं। इस बीच, भाजपा ने दो और उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें बाबा बकाला से मंजीत सिंह मन्ना और अमृतसर सेंट्रल से डॉ राम चावला शामिल हैं।
























