
राजनीतिक पार्टियों के बीच की हलचल पैदा
केंद्र और चुनाव आयोग को भेजा नोटिस
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर जहां एक ओर लोगों के बीच राजनीतिक पार्टियों की राजनीतिक हलचल तेज हो रखी है तो वहीं दूसरी ओर अब सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक पार्टियों के अंदर ही बड़ी हलचल पैदा कर दी है दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस भेजा है और चुनाव में ये जो मुफ्त वाले वादे किये जाते हैं इनपर जवाब मांगा है
बताया जाता है कि, चुनाव में मुफ्त ये कर देने, वो कर देने वाले वादों की झड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है जिसे लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस भेज दिया है बताया जा रहा है कि, चुनाव में मुफ्त वादों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त है ऐसे में यह माना जा रहा है कि चुनाव में मुफ्त ये वो की घोषणा पर रोक लग सकती है बरहाल, देखना ये होगा कि चुनाव आयोग और केंद्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पास क्या जवाब पहुँचता है वहीं, अभी यह पता नहीं चल सका है कि चुनाव आयोग और केंद्र को जवाब कितने समय में दाखिल करना है।























