
चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है तकडा झटका
पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनजीत नारायण प्रताप ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) यूपी चुनाव मे अब गिने चुने दिन बचे है,सभी पार्टियों मे उठापठक का दौर शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनजीत नारायण प्रताप उर्फ आरपीएन सिंहने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बकांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह ने ट्विट किया। उन्होंने लिखा, ‘आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।’






















